ध्यानाभ्यास के द्वारा थैंक्सगिविंग मनायें

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

22 नवम्बर 2018

मैं आप सभी को थैंक्सगिविंग डे (धन्यवाद दिवस) की बधाई देता हूँ। थैंक्सगिविंग का समय कृतज्ञता का समय है। यह हमें मिली सभी देनों और उपहारों के लिए धन्यवाद देने का समय है। तो प्रभु द्वारा हमें दी जाने वाली अनगिनत देनों के लिए हम कृतज्ञता कैसे दर्शा सकते हैं? प्रभु को शुक्राना करने का एक तरीका है ध्यानाभ्यास करना। क्यों?

ध्यानाभ्यास वो समय है जब हम शांत अवस्था में बैठकर अपने अंतर में प्रभु के साथ जुड़ते हैं। आंतरिक संपर्क के इन क्षणों में हम प्रभु की देनों के लिए, दिल से उनका शुक्रिया अदा कर सकते हैं।

हालाँकि साल भर हम उन सब चीज़ों पर ध्यान देते रहते हैं जो हमें नहीं मिली हैं, फिर भी थैंक्सगिविंग के समय हमें अपने जीवन में मिली अच्छी चीज़ों की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमें कृतज्ञ होना चाहिए कि हमें यह इंसानी चोला मिला है, जिसमें हम ख़ुद को जान सकते हैं और प्रभु को पा सकते हैं। जीवन भर हमें कई शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक उपहार प्राप्त हुए हैं। यदि हम अपने जीवन की सभी अच्छी चीज़ों की सूची बनायें, तो हम देखेंगे कि हमारे पास शुक्राना महसूस करने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं।

इस थैंक्सगिविंग त्यौहार पर, हमें कुछ समय ध्यानाभ्यास में भी बिताना चाहिए, अंतर में प्रभु के साथ जुड़ना चाहिए, और इस तरह खुद को मिली देनों के लिए प्रभु का शुक्राना अदा करना चाहिए।

अतिरिक्त संदेश

मदर्स डे

मदर्स डे

मदर्स डे के अवसर पर आइए हम प्रभु और अपनी माँ का सम्मान करें कि वे हमें इस दुनिया में लेकर आए, तथा हमें प्यार दिया व हमारी देखभाल की। हमें केवल मई के दूसरे रविवार को ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के प्रत्येक दिन यह कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए।

त्यौहार के उपहार के रूप में दयालुता फैलायें

त्यौहार के उपहार के रूप में दयालुता फैलायें

जहाँ लोग त्यौहार के लिए दुकानों में या ऑनलाइन उपहार ख़रीदते हैं, वहीं एक ऐसा उपहार भी है जो मुफ़्त में दिया जा सकता है और जो स्थाई असर भी छोड़ता है। एक अनमोल उपहार जो हम दे सकते हैं, और जिसे पैसे देकर ख़रीदना नहीं पड़ता है, वो है प्यार भरी दयालुता। प्यार भरी दयालुता दुनिया की सबसे ताकतवर शक्तियों में से एक है।

अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस

अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस

अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस, जोकि 20 सितम्बर को मनाया जाता है, एक ऐसा दिन है जबकि दुनिया भर के लोग अपने शरीर, मन, और आत्मा के स्वास्थ्य के लिए ध्यानाभ्यास में समय बिताते हैं।