सही दृष्टिकोण

अगस्त 28, 2022

इस दोपहर, 8 मार्च 2020 के बाद पहली बार, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कृपाल बाग़, दिल्ली, भारत, में अपना रविवारीय सत्संग फ़र्माया। उनके इस प्रेरणादायी सत्संग को सुनने के लिए हज़ारों श्रद्वालुगण एकत्रित हुए। आज का विषय था जीवन में सही दृष्टिकोण का विकास करना। जब हमारे मार्ग में चुनौतियाँ आती हैं, तो निराश हो जाना या हिम्मत हार जाना आसान होता है। लेकिन जब हमारी समझ सही होती है, और जब हमारा दृष्टिकोण साफ होता है, तो हम देख पाते हैं कि हमारे जीवन की यात्रा में मुश्किलें भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।

यह सृष्टि प्रभु ने बनाई है, और हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, उसका कोई न कोई मक़सद अवश्य होता है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए, तथा मुश्किलों का सामना मुस्कान के साथ करना चाहिए, यह जानते हुए कि जो कुछ भी हो रहा है, वो हमारी बेहतरी के लिए ही हो रहा है। महापुरुष सिखाते हैं कि जब भी हमारे जीवन में चुनौतियाँ आयें, तो हमें बहादुरी से उनका सामना करना चाहिए और उनका हल निकालने का प्रयास करना चाहिए। फिर, अपनी ओर से पूरा प्रयास कर लेने के बाद, हमें परिणाम को प्रभु के हाथों में छोड़ देना चाहिए। ध्यानाभ्यास के द्वारा हमारी समझ सही होती है कि हमें जीवन की परेशानियों का सामना कैसे करना चाहिए। जब हम अपने भीतरी आनंद पर ध्यान एकाग्र करते हैं, तो हम बाहरी संसार के दुख-दर्द और हलचल से कम प्रभावित होते हैं।