शांति बनाए रखें
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने समझाया कि हम उन लोगों से कैसे निपट सकते हैं जो हमारे जीवन में हलचल लाते हैं। हलचल हमारे अंदर तब पैदा होती है जब चीज़ें हमारी अपेक्षाओं के खिलाफ़ होती हैं। ऐसी स्थिति से निपटना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने लचीले हैं, और हम अपने आसपास हो रही चीज़ों के प्रति ख़ुद को कैसे अनुकूल बना सकते हैं।
दूसरों पर हमें गुस्सा दिलाने का इल्ज़ाम लगाना बहुत आसान होता है। लेकिन असल में हमें यह जानना चाहिए कि हम पर केवल हमारा ही नियंत्रण होता है। कोई अन्य व्यक्ति हमें क्रोध नहीं दिला सकता है। वो कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आख़िरकार यह हमारे ही बस में होता है कि हम क्रोध में आयें या नहीं। हमारे पास उनकी ओर ध्यान न देने की और शांत रहने की ताक़त होती है। ऐसे में हम स्थिति को और अधिक ख़राब करने के बजाय, क्रोध की लपटों को शांत कर पाते हैं। इससे हमारे वातावरण में शांति बनी रहती है। ध्यानाभ्यास के द्वारा हम ख़ुद को ऐसी अवस्था में ला पाते हैं जहाँ हम ऐसी परिस्थितियों से शांति से निपट पाते हैं।