जीवन का ब्लूप्रिन्ट

जुलाई 3, 2022

आज संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने एक ख़ुशहाल जीवन जीने का ब्लूप्रिन्ट दिया, जिसमें हम उस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं जिसके लिए हमें यह मानव चोला दिया गया है। सबसे पहले, हमें ख़ुश रहना चाहिए। चाहे हमारे जीवन में जो कुछ भी हो, हमें उसका सामना एक ख़ुश और सकारात्मक रवैये के साथ करना चाहिए। दूसरे, हमें अपने जीवन को सद्गुणों की मज़बूत नींव पर खड़ा करना चाहिए, जैसे कि सच्चाई, अहिंसा, नम्रता, करुणा, प्रेम, और प्रभु की बनाई सृष्टि के लिए निष्काम सेवा। तीसरे, हमें नियमित रूप से ध्यानाभ्यास कर अपने सच्चे आत्मिक स्वरूप का अनुभव करना चाहिए, तथा आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा पर जाकर अपनी आत्मा का मिलाप परमात्मा में करवाना चाहिए। एक सकारात्मक रवैया, सद्गुणों से भरपूर जीवन, निष्काम सेवा, और ध्यानाभ्यास के द्वारा हम “नेक बनो, नेकी करो, और एक बनो” के आदर्श पर चल पाते हैं।