दर्शन एकेडमी स्कूलों की 25वीं वर्षगांठ

अक्टूबर 6, 2022

इस शाम, सम्मानित अतिथिगण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षकगण, और कर्मचारीगण दर्शन एकेडमी स्कूलों की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हुए।

दर्शन एकेडमी स्कूल, दर्शन एजूकेशन फ़ाउन्डेशन का मुख्य उपक्रम है। शिक्षा के द्वारा एक शांतिपूर्ण विश्व के विकास के लिए, दर्शन एजूकेशन फ़ाउन्डेशन की स्थापना 1995 में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के द्वारा की गई थी। आज भारत और दक्षिणी अमेरिका में 23 दर्शन एकेडमी स्कूल हैं।

दर्शन एजूकेशन फ़ाउन्डेशन के संस्थापक और अध्यक्ष होने के नाते अपने संदेश में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने समझाया कि सच्ची शिक्षा न केवल मन और शरीर का पोषण करती है, बल्कि इंसानियत का भी विकास करती है। जब हम आज की पीढ़ी को अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास करने में मदद करने हेतु ब्लूप्रिन्ट और साधन मुहैया कराते हैं, तो हम उन्हें एक बेहतर कल का निर्माण करने में सहायता करते हैं।

दर्शन एकेडमी के पाठ्यक्रम में नियमित शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक विकास की शिक्षा भी दी जाती है, तथा विद्यार्थी अपने दिन की शुरुआत ध्यानाभ्यास के द्वारा करते हैं। वे आलोचनात्मक विचार, समय-प्रबंधन, निर्णय लेना, तथा शांतिपूर्ण विवाद समाधान जैसे विषयों का अध्ययन करते हैं। साथ ही, नियमित पढ़ाई, खेलकूद, और शारीरिक विकास पर भी बहुत ज़ोर दिया जाता है। स्वैच्छिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में निष्काम सेवा की भावना बढ़ती है। विद्यार्थियों में जीवन की व्यावहारिक क्षमताओं का विकास किया जाता है, ताकि वे जीवन की चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकें और स्कूल से पास आउट होने के बाद संसार में फलें-फूलें।

इस शानदार आयोजन में शामिल अन्य मुख्य अतिथि थे दिल्ली में डैनमार्क के राजदूत; नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनीवर्सिटी (शिलॉन्ग, भारत) के कुलपति; और ट्रिनीडैड ऐन्ड टोबैगो रिपब्लिक के उच्चायोग के उच्चायुक्त।