जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करना

अप्रैल 16, 2022

जीवन का पैन्डुलम सुख और दुख के क्षणों के बीच झूलता रहता है। यही हम में से अधिकतर लोगों की सच्चाई है, चाहे हम एक शांत और सुखी जीवन बिताने की कितनी ही कोशिश क्यों न करें। तो हम जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना शांति व संतुलन के साथ कैसे कर सकते हैं? हम अस्थिर समय में स्थिरता कैसे ढूंढ सकते हैं?

आज संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने इस लगातार परिवर्तनीय जीवन में स्थिरता पाने के लिए संतों-महापुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। संत-महापुरुष ही हमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की दलदल से बाहर निकाल सकते हैं, महाराज जी ने समझाया। वे हमें उस उद्देश्य की याद दिलाते हैं जिसे पूरा करने के लिए हमें इस संसार में भेजा गया है और उसे पाने के लिए ज़रूरी साधन भी उपलब्ध कराते हैं। हमें ध्यानाभ्यास की तकनीक सिखाकर, वे हमें अपने सच्चे अस्तित्व के साथ जुड़ने का और प्रभु के प्रेम व प्रकाश का अनुभव करने का तरीका सिखाते हैं। जब हम इस प्रेम का अनुभव कर लेते हैं, तो हम जीवन की कठिनाइयों और अनिश्चितताओं का सामना करने की स्थिरता पा लेते हैं। रोज़ाना ध्यानाभ्यास करने से हम प्रभु के साथ अपने संबंध को मज़बूत कर लेते हैं, जिससे हमारे जीवन में प्रेम, शांति और संतुलन आ जाता है।