प्रभु की उपस्थिति की शक्ति को महसूस करें

जनवरी 7, 2023

आत्मविश्वास क्या है और हम उसे अपने जीवन में कैसे विकसित कर सकते हैं? आत्मविश्वास, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने समझाया, तब आता है जब हम अपने जीवन में प्रभु की उपस्थिति को महसूस करने लगते हैं। जब हम जान जाते हैं कि प्रभु हमारे साथ हैं, तो हम निश्चिंत हो जाते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है वो हमारी लिए सही हो रहा है।

प्रभु की उपस्थिति का ज्ञान होने से हमें सहारा मिल जाता है, और यह सहारा जीवन से गुज़रते हुए हमें स्थिरता प्रदान करता है। मुख्य बात है, महाराज जी ने फ़र्माया, सदा-सदा के लिए इस अवस्था में रहना। ऐसा तभी होता है जब हम रोज़ाना ध्यानाभ्यास के द्वारा प्रभु के प्रेम व प्रकाश के साथ जुड़ते हैं। यह दिव्य संपर्क हमें याद दिलाता है कि हम सदा प्रभु के आलिंगन में रहते हैं और हमें किसी भी बात से डरने की ज़रूरत नहीं है।