27 दिसम्बर 2019

क्वीटो, इक्वाडोर, में एक नया ध्यानाभ्यास केंद्र

 

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने 25 दिसम्बर 2019 को क्वीटो, इक्वाडोर, से अपनी दक्षिण अमेरिका की यात्रा की शुरुआत की। दो दिन बाद, उन्होंने क्वीटो में एक नए ध्यानाभ्यास केंद्र, “ला कासा” (घर) का उद्घाटन किया।

महाराज जी और माता रीटा जी का सेंटर के बाहर सड़क पर संगीत और फूलों से स्वागत किया गया, और फिर उन्होंने एक सुनहरा-पीला रिबन काटकर आधिकारिक रूप से सेंटर का उद्घाटन किया।

अपने नाम की ही तरह, ला कासा क्वीटो के स्थानीय साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी ग्रुप के लिए घर की तरह ही रहा है। मूल रूप से 1942 में बनी यह इमारत एक रिहायशी इलाके में है और सार्वजनिक यातायात साधनों से जुड़ी हुई है। इसके सामने की दीवार पर ये शब्द लिखे हैं: “शांति की शुरुआत आपसे होती है”।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महाराज जी ने फ़र्माया कि अपना ख़ुद का सेंटर होना एक बहुत बड़ा उपहार है। दिन भर के हमारे काम हमें अपने आध्यात्मिक लक्ष्य से भटका देते हैं, लेकिन जब हम यहाँ आते हैं, तो हम सारी परेशानियाँ पीछे छोड़ देते हैं और आध्यात्मिक रूप से विकसित होने पर, अधिक शांत और प्रेमपूर्ण होने पर, ध्यान देते हैं। उन्होंने फ़र्माया कि इमारत और इसकी सुविधाएँ नहीं, बल्कि प्रेम है जो इस स्थान को “घर” बनाता है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें।