Latest News
New Meditation Center in Quito, Ecuador
Sant Rajinder Singh Ji Maharaj began his South America tour in Quito, Ecuador on December 25, 2019. Two days later, he inaugurated “La Casa,” a new meditation center in Quito. Originally built in 1942, the building is located in a residential neighborhood, easily accessed by public transportation. Emblazoned on the facade in front are the words: “La Paz Comienza con Tigo,” (“Peace Begins with You”).
क्वीटो, इक्वाडोर में नया ध्यानाभ्यास केंद्र
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने 25 दिसम्बर 2019 को क्वीटो, इक्वाडोर, से अपनी दक्षिण अमेरिका की यात्रा की शुरुआत की। दो दिन बाद, उन्होंने क्वीटो में एक नए ध्यानाभ्यास केंद्र, “ला कासा” (घर) का उद्घाटन किया। मूल रूप से 1942 में बनी यह इमारत एक रिहायशी इलाके में है और सार्वजनिक यातायात साधनों से जुड़ी हुई है। इसके सामने की दीवार पर ये शब्द लिखे हैं: “शांति की शुरुआत आपसे होती है”।
Sant Rajinder Singh Ji Maharaj’s Official Facebook Page Reaches 1,000,000 Around the Globe!
The official Facebook page of Sant Rajinder Singh Ji Maharaj today reached 1,000,000 followers – a testament to the growing global thirst for the message of love, unity and peace that the spiritual Master brings with him.
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज के विश्व भर में 10,00,000 सदस्य!
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज के विश्व भर में आज 10,00,000 सदस्य हो गए – यह प्रेम, एकता, और शांति के उस संदेश के प्रति दुनिया भर में बढ़ती हुई प्यास का जीता-जागता प्रमाण है जो महाराज जी अपने साथ लाते हैं।
200th Health Camp Hosted by Sawan Kirpal Ruhani Mission/Science of Spirituality
Science of Spirituality, under the guidance of Sant Rajinder Singh Ji Maharaj, has sponsored and coordinated various initiatives over the years. Among these are health care, humanitarian relief, poverty alleviation, education, and ecological issues. Recently, volunteer teams of physicians, dietitians, and therapists came together for the 200th health camp, held on the grounds of Darshan Academy, Delhi.
साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी/सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा आयोजित 200वाँ स्वास्थ्य शिविर
साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी कई वर्षों से, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में, अनेक समाजसेवा गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित करता आया है। इनमें से कुछ हैं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ, मानवतावादी सहायता, गरीबी हटाना, शिक्षा, और पर्यावरणीय समस्याएँ। हाल ही में, कई स्वयंसेवी डॉक्टरों, आहार विशेषज्ञों, और चिकित्सकों ने दर्शन एकेडमी, दिल्ली, में आयोजित 200वें स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवायें प्रदान कीं।
Science of Spirituality Charitable Initiatives
The Science of Spirituality (SOS) Charitable Initiatives outreach programs are grounded in the doctrine of selfless service—a basic tenet of the organization. SOS has partnered with a number of groups to serve the unmet needs of people across the Chicagoland area.
साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी के धर्मार्थ कार्य
साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी (SOS) धर्मार्थ कार्यों के आउटरीच कार्यक्रम, निस्वार्थ सेवा के सिद्धांत पर आधारित हैं – जोकि हमारे संगठन का एक मूलभूत सिद्धांत है। शिकागो क्षेत्र के ज़रूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए SOS कई समूहों के साथ भागीदारी करता है।
“Unconditional Love Awaits You Within” A Discourse in Bengaluru
During a spiritual tour to Bengaluru in the southern Indian state of Karnataka, Sant Rajinder Singh Ji Maharaj addressed the thousands gathered at the Samskruthi Brindavan Convention Center. He described the human condition and how we can focus on our true purpose in life.
“बिना-शर्त प्रेम अंतर में आपकी प्रतीक्षा कर रहा है” – बैंगलुरु में सत्संग
दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक के शहर बैगलुरु की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने सम्सकृति बृन्दावन कन्वेन्शन सेंटर में हज़ारों जिज्ञासुओं को संबोधित किया। उन्होंने इंसानी दशा के बारे में बताया और समझाया कि हम कैसे जीवन में अपने सच्चे उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।


















