Latest News
अपनी चिंताओं को त्यागें और अंतर में उड़ान भरें: हैदाराबाद में कार्यक्रम
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज, भारत के राज्य तेलन्गाना के शहर हैदराबाद में दो-दिवसीय कार्यक्रम के लिए पधारे। अपने सत्संग में महाराज जी ने समझाया कि चिंता करना इंसानी स्वभाव है और यह आज के संसार में बहुत आम हो चुका है। हम भूल जाते हैं कि परमात्मा हमसे बेहद प्यार करते हैं और हमारे साथ जो कुछ भी होता है वो हमारी बेहतरी के लिए ही होता है, तथा परमात्मा हरेक परिस्थिति में हमारी देखभाल करते रहते हैं।
Shed Your Worries and Soar Within: A Program in Hyderabad, India
Sant Rajinder Singh Ji held a two-day program in Hyderabad in the state of Telangana, India. He spoke of how worrying is part of human nature and that it’s very prevalent in today’s world. We forget that God loves us tremendously and whatever happens to us is for our highest good, and that God will take care of us in all situations.
लाइल के एस.ओ.एस. इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर को “मैटल आर्किटैक्चर” पत्रिका के कवर पर स्थान मिला
इलिनोई की डूपेज काउन्टी के निवासी रोज़ाना लाइल, व्हीटन, और नेपरविल से गुज़रते हुए साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर (अंतर्राष्ट्रीय ध्यानाभ्यास केंद्र) को देखने के आदी हैं। लेकिन वे यकीनन इसे एक प्रतिष्ठित वास्तुकला पत्रिका, “मैटल आर्किटैक्चर” (अक्टूबर संस्करण) के कवर पर देखने के आदी नहीं हैं।
International Meditation Center Featured in Architectural Magazine
The people who live in DuPage County, Illinois are used to seeing the Science of Spirituality International Meditation Center as they drive through Lisle, Wheaton, and Naperville. What they’re not used to seeing is it pictured on the cover of a respected architectural magazine, Metal Architecture (October issue).
इंदौर, भारत, में आध्यात्मिक कार्यक्रम
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज दो-दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली के दक्षिण में 900 किमी की दूरी पर स्थित इंदौर शहर (मध्य प्रदेश राज्य में) में पधारे। दो एकड़ स्थान में एकत्रित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए महाराज जी ने समझाया कि अध्यात्म का मार्ग बहुत ही सरल मार्ग है। यह प्रेम का मार्ग है।
Spiritual Programs in Indore, India
Having traveled over 900 km south of Delhi, Sant Rajinder Singh Ji Maharaj arrived today in the city of Indore (in the state of Madhya Pradesh) for a two-day spiritual program. Addressing the large crowds that had gathered in the two-acre-facility, the spiritual Master explained that the path of spirituality is a simple one. It is a path of love.
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की एैथेन्स, ग्रीस, यात्रा
यूनाइटेड स्टेट्स से भारत लौटते समय, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज एैथेन्स, ग्रीस, की एक छोटी यात्रा पर गए। महाराज जी ने डायस कल्चरल ऐन्ड स्पोर्ट्स सेंटर में एकत्रित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सम्बोधित करते हुए जीवन की चुनौतियों के बारे में बताया और समझाया कि उनका हमारे आध्यात्मिक विकास में क्या महत्व है।
Sant Rajinder Singh Ji Maharaj in Athens, Greece
Returning to India from the United States, Sant Rajinder Singh Ji punctuated his trip with a brief visit to Athens, Greece. The spiritual Master addressed a large international gathering at the Dais Cultural and Sports Center, and spoke of life’s challenges and their role in our spiritual growth.
दिव्य सुंदरताः स्त्रियों का रिट्रीट कार्यक्रम
जब भी साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी स्त्रियों के लिए किसी रिट्रीट कार्यक्रम की योजना बनाते हैं, उन्हें पता होता है कि उसमें प्रतिभागियों की संख्या बहुत अधिक होगी। हाल ही में लाइल, इलिनोई, के साइंस आफ़ स्पिरिच्युएलिटी इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में आयोजित किए गए “दिव्य सुंदरताः स्त्रियों का रिट्रीट कार्यक्रम” में दो सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
Divine Beauty: A Women’s Retreat
Whenever the organizers at Science of Spirituality plan a Women’s Retreat, they know they are going to have a large audience. The most recent event, “Divine Beauty: A Women’s Retreat,” held at the Science of Spirituality International Meditation Center in Lisle brought over two hundred women to the Center.


















